थाना आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

थाना आईटीआई पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस ने 32 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब की रोकथाम व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के निर्देश पर थाना आईटीआई पुलिस द्वारा लोहिया पुल बार्डर क्षेत्र थाना आईटीआई से निर्मल सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी छोटी बरखेड़ी को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 70 पाउच लगभग 32 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी,
कांस्टेबल रमेश सिंह बंग्याल व गिरीश विद्यार्थी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement