इस बार भी कुंडेश्वरी स्थित औरिसन स्कोलास्टिका का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

इस बार भी कुंडेश्वरी स्थित औरिसन स्कोलास्टिका का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

औरिसन ने लहराया परचम

काशीपुर औरिसन स्कोलास्टिका स्कूल कुंडेश्वरी के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
आपको बता दें कि इंटर की छात्र/ छात्र| सिद्धांत अग्रवाल और *गौरी अग्रवाल ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया। वहीं मानवी भारद्वाज, अनमोल चौहान, अदिति कर्दम आदर्श गौतम , अदिति सिंह, एवं सृष्टि धवन ने भी अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया |
वही हाई स्कूल में विवेक कुमार, अंशिका ने 95% अधिक अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है| हरनीत कौर , वर्तिका, प्रियांशी डोगरा(CWSN ) ने भी अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया
अभिभावकों का कहना है इस विद्यालय में पढ़ाई का अर्थ सफलता की गारंटी है।
विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य और स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जगतार सिंह पन्नू ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।साथ ही उन्होंने इसके लिए बच्चों एवं अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी एवं कहा कि बच्चों की वर्ष भर की मेहनत का यह परिणाम है।
इसके साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने का संकल्प भी दिलाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement