बिहार: पटना-सोनपुर रोपवे का काम 5 महीने में शुरू, गंगा पार कनेक्टिविटी होगी आसान

बिहार: पटना-सोनपुर रोपवे का काम 5 महीने में शुरू, गंगा पार कनेक्टिविटी होगी आसान

पटना से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर करीब सात किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि अगले पांच महीने में इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। रोपवे के जरिए पटना और सोनपुर के बीच आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

प्रस्तावित रोपवे पटना के मरीन ड्राइव क्षेत्र को सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर से जोड़ेगा। गंगा के ऊपर बनने वाली इस परियोजना से लोगों को सड़क मार्ग के अलावा एक नया परिवहन विकल्प मिलेगा। इससे खासतौर पर सोनपुर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित बिहार इन्वेस्टर मीट में परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जा रहा है। यह रोपवे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा और इसके जरिए पटना-सोनपुर कनेक्टिविटी के साथ राज्य के पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement