बिहार: पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को नहीं मिलेगी बिजली सब्सिडी
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन के लिए अब पूरी निर्धारित फीस चुकानी होगी। पेसू ने स्पष्ट किया है कि पंडालों को बिजली कनेक्शन देने के लिए निर्धारित सर्विस कनेक्शन शुल्क लिया जाएगा। शुल्क तालिका में किसी तरह की सब्सिडी का प्रावधान नहीं किया गया है।
पेसू के निर्देश के अनुसार कनेक्शन शुल्क पर जीएसटी नहीं लिया जाएगा। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए लागू टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ का लाभ भी पूजा पंडालों को नहीं मिलेगा। पूजा समितियों को बिजली कनेक्शन के लिए अपने स्थानीय पेसू प्रमंडल में आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए पेसू ने सभी विद्युत अधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पूजा समितियों को बिजली कनेक्शन लेते समय निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा।





