राहुल गांधी हिरासत में, INDIA ब्लॉक का चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च
**नई दिल्ली।** मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के नेताओं और सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विपक्षी नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मार्च रोके जाने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने सड़क पर धरना भी दिया।
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने की बात कही है। वहीं, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार विपक्ष के आरोपों को खारिज करते रहे हैं।





