जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

जनपद उधम सिंह नगर से अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई।

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में अपर उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद शर्मा जी, लीडिंग फायर मैन प्रेमलाल जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति व अनुचर श्रीमती खष्टी देवी जी की स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, उपहार भेंट व शाल ओढ़ाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी ।

विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर,प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/ कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गई l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement