उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस

*उधम सिंह नगर पुलिस प्रशासन ने पुलिस लाईन रुद्रपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ स्वतंत्रता दिवस।*

 

आज 15 अगस्त 2023 को 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री मा0 कृषि मंत्री उत्तराखंड  गणेश जोशी द्वारा पुलिस लाईन प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया व तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को देश की आजादी व राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई व स्वतंत्रता दिवस पर अपना व्याख्यान दिया।

 

मुख्य अतिथि  द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एव उधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए l

 

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रभारी मंत्री महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

इस अवसर पर जनपद उधम सिंह नगर के स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, विधायक रुद्रपुर, मेयर रुद्रपुर, जनपद के सभी गणमान्य नागरिक व अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement