धर्म यात्रा महासंघ ने पश्चिम बंगाल में अरबों रुपए की गौ तस्करी के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका

*धर्म यात्रा महासंघ ने पश्चिम बंगाल में अरबों रुपए की गौ तस्करी के विरोध में ममता बनर्जी का पुतला फूंका*

 

 

 

काशीपुर। पश्चिम बंगाल में अरबों रुपये की गौ तस्करी के विरोध में पुतला दहन करते हुए ममता सरकार को बर्खास्त किये जाने के संबंध में धर्मयात्रा महासंघ द्वारा राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया पश्चिम बंगल में सीबीआई ने ममता बनर्जी के करीबी वीरभूम जिलाध्यक्ष अणुव्रत मण्डल को गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार करके यह प्रमाणित कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की ममता सरकार गौ तस्करी के अरबों रूपये के अवैध कारोबार में निसंदेह पूरी तरह लिप्त है और पश्चिम बंगाल में पनप रही गौवंश की तस्करी ममता बनर्जी के

संरक्षण में ही हो रही है। इसे हिन्दू समाज किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान कृष्ण कुमार अग्रवाल एडवोकेट, पार्षद गुरविंदर सिंह चण्डोक, तुषार यादव, अंकित भट्ट, जगवीर सिह, आदित्य ठाकुर, प्रकाश यादव, संचित मिश्रा, रजत सिद्दू, क्षितिज अग्रवाल, गंधार अग्रवाल, सुशील कुमार शर्मा, प्रशांत पंडित, संजय काम्बोज, राजेन्द्र प्रसाद राय आदि मुख्यतः उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement