रुद्रपुर। शहर से भाजपा प्रत्याशी ने शक्तिप्रदर्शन व रोड शो के जरिये अपनी ताकत का अहसास करा दिया है, जहां उनके प्रतिद्वंदी के सामने उनका कद बड़ा नजर आ रहा है। आज निकाले गए रोड शो में हजारों कार्यकर्ताओं ने सहयोग देकर भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की ताकत को बढ़ाने का काम किया है।
बता दें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आज रुद्रपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के समर्थन रोड शो को हरी झण्डी दिखाई। रोड शो गल्ला मण्डी से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने रोड शो में शिरकत की। इस दौरान बाजार के व्यापारियों ने भी शिव को जोरदार समर्थन दिया व जीत का आशीर्वाद दिया।
शक्तिप्रदर्शन के बहाने शिव ने दिखाई ताकत, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरा दिखा शहर




