VIDEO : सीएम धामी के डगमगाये कदम, बाल बाल बचे CM; सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

वसुन्धरा दीप डेस्क, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय हल्द्वानी पर है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के लिए निकला। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्किट हाउस के सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे कि अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीढ़ियों से टकरा गए। इस दौरान सीएम गिरते-गिरते बचे। गनीमत रही कि उनके सुरक्षा में चल रहे एसओजी कर्मी ने तुरंत उनको संभाला। जिससे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद को संभाला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement