मण्डल स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

मण्डल स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक

स्कूल गेम्स फेडरेशन आॅफ इण्डिया (SGFI) के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय एथेलेटिक प्रतियोगिता नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिजनौर, उ॰प्र॰ में आयोजित हुई। जिसमें होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा-11 की छात्रा शगुन सिंह ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में ऊँची कूद में स्वर्ण पदक, लम्बी कूद में रजत पदक एवं 100 मीं हर्डल्स में कांस्य पदक अर्जित किया। इसके अलावा कक्षा-11 की छात्रा किरनदीप कौर ने 4X100मी॰ बाधा दौड़ एवं 4X400 बाधा दौड़ में काँस्य पदक अर्जित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिन्टू दूबे ने बताया कि शगुन सिंह का चयन ऊँची कूद एवं लम्बी कूद में राज्य स्तर पर 1 से 4 नवम्बर तक होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। यह प्रतियोगिता श्री गुरू गोविन्द सिंह स्पोटर््स स्टेडियम, लखनऊ, उ॰प्र॰ में चल रही है।

संस्था के संरक्षक श्री योगराज बत्रा, चेयरमैन श्री आर॰ के॰ बत्रा, वाइस चेयरमैन श्री विकास बत्रा, श्री विनय बत्रा, एम॰ डी॰ श्रीमति पूजा बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मिंटू दुबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) श्री प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक) श्रीमति मंजू अधिकारी, कनिष्ठ समन्वयक श्रीमति जसपाल कौर, फिजिकल एजूकेशन (HOD)-सुधाकर सिंह तथा समस्त शिक्षक वर्ग ने विजेता छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement