रामनगर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है| मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने दो लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है| तस्करों की चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से साढ़े छह किलों गांजा बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश में पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है| इसके अंतर्गत रविवार को मुखबिर की सुचना पर जोगीपुरा में दो लोग गर्जिया निवासी अर्जुन सिंह पुत्र निरंजन सिंह और पूछड़ी निवासी मोनू पुत्र खुशीराम को गांजे के साथ पकड़ा| उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और छह किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद किया है| साथ ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है| उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी|